पॉलिटिक्स

गया में जेपी नड्डा ने कहा,बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथ में सुरक्षित

NewsNLive Desk : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को गया से चुनावी अभियान की शुरुआत की। गया के गांधी मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है। मोदी सरकार के कामकाज और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है।

भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन कांग्रेस पर निशाना साधा और नीतीश सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार के नौजवानों को रोजगार देना है और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है। देश भर में मखाने के कुल उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी 80 फीसदी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोकल के लिए वोकल बनिए।

आगे जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। अनेकों बड़े पुल, सड़क, सेंट्रल यूनिवर्सिटी समेत कई बड़े काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत योजना के मंच पर बिहार को आगे बढ़ाना है। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की राह पर है और रहेगा। उन्होंने लालू राज के दिनों की चर्चा करते हुए कहा कि उस दौर में डर का माहौल था। नीतीश सरकार ने बिहार की तस्वीर बदल दी है। विकास की दृष्टि से बिहार को देखते हैं तो पहले के बिहार और आज के बिहार में काफी अंतर है। गया में IIM कॉलेज, राजकीय नेशनल हाईवे, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी, रसलपुर रेलवे ओवरब्रिज, डांडी बाग पुल और धोबी पटना 4 लेन रोड जैसे अनेकों काम हुए हैं और हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी जी के हाथ में सुरक्षित है, आवश्यकता इस बात की है कि बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के हाथ में सुरक्षित हो। हम सबको मिलकर ये तय करना है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे।

नड्डा ने किसान सम्मान निधि योजना, स्मार्ट सिटी योजना, जन धन योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, और केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि चुनाव जाति-बिरादरी, दोस्ती-यारी का नहीं होता। विकास के आधार पर वोट दीजिए। उन्होंने बिहार में अपने छात्र जीवन के बिताए दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि बिहार देश का अभिमान है। बिहार ने देश को अनेकों आईएएस, आईपीएएस दिए हैं जो आज सर्वोच्च पदों पर हैं।

सभा को हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने भी संबोधित किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

7 hours ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

3 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

4 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

4 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

4 days ago