
गया, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा गया के गांधी मैदान में खादी मेला लगाया गया है, इसका उद्घाटन गया के उप विकास आयुक्त विनोद दुहन और बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप कुमार ने किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद आयोजित समारोह में उप विकास आयुक्त विनोद दुहन ने कहा कि गया में खादी मेला का आयोजन हर्ष की बात है। खादी और चरखा का संबंध देश की स्वतंत्रता से है। खादी के वस्त्र आरामदायक होने के साथ-साथ सुकूनदायक भी होते हैं। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि गया के गांधी मैदान में यह खादी मेला 31 दिसंबर तक चलेगा। इस मेला में एक सौ स्टाल लगाए गए हैं। मेला प्रांगण में दो डेमो मंडप भी हैं जहां खादी बनाने की प्रक्रिया के बारे में भ्रमणकारियों को बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खादी का संबंध देश की आजादी और महात्मा गांधी से रहा है। महात्मा गांधी ने हर गांव में चरखा और स्वावलंबन की बात कही। उन्होंने स्वयं ही चरखे पर सूत काता और अपने सारे अनुयायियों को सूत काटने के लिए प्रेरित किया। अब खादी को और ट्रेंडी बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। खादी फॉर नेशन खादी फॉर फैशन तथा खादी फोर ट्रांसफॉरमेशन देश का नया नारा है। दिलीप कुमार ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग बिहार में लाखों लोगों की आजीविका का साधन है। हम सबको अपने ग्रामीण व्यवस्था की मजबूती के लिए मिलकर काम करना है और गांव-गांव में रोजगार के सैकड़ों अवसर पैदा करने हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि खादी मेला में आकर प्रदेश के बुनकरों और ग्रामीण उद्यमियों को प्रोत्साहित करें। उद्घाटन समारोह में गया जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक वीरेंद्र सिंह, बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के जिला खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारी सुरेंद्र शर्मा, खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारी अभय कुमार, राजीव कुमार शर्मा, सैयद अब्बास आदि भी उपस्थित रहे। खादी मेला में भागलपुर, मधुबनी, नवादा, जमुई, नालंदा, शिवहर सहित अनेक जिलों के खादी और ग्राम उद्योग के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाएं भाग ले रही हैं।
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More
Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More