बड़ी खबर

गंगा का पानी कोरोना संक्रमण से मुक्त, आई जांच रिपोर्ट

Bharat Varta Desk: गंगा के पानी में कोरोना वायरस होने की आशंका गलत पाई गई है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बनारस और बक्सर में गंगा में बड़ी संख्या में लाशों के पाए जाने के बाद लोग यह आशंका जताने लगे थे कि गंगा के पानी में भी कोरोना वायरस है। लेकिन, वैज्ञानिक जांच के बाद यह खुलासा हो गया है कि गंगा का पानी पूरी तरह कोरोना मुक्त है। वैज्ञानिकों ने 16 जगहों पर गंगाजल के सैंपल लिए थे और इसको जांचने के लिए लखनऊ के बीरबल साहनी इंस्टिट्यूट ऑफ पैलिओ सांइस भेजा गया था। बीरबल सहनी इंस्टीट्यूट से आई रिपोर्ट से यह बात पुष्ट हो गई है कि गंगा का जल पहले की तरह पवित्र और संक्रमण मुक्त है। इसके जांच होने में करीब 1 महीने लगे। इससे गंगा प्रेमियों को राहत मिली है। बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का कहना है कि गंगा के पानी में व्याप्त औषधीय गुणों के कारण यह प्रदूषित होने से बचा हुआ है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

16 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago