
News N Live Desk: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही रही है। पुलिस एक घटना का उद्भेदन भी नहीं कर पाती है तब तक अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे देते हैं। सोमवार रात से मंगलवार की सुबह तक में ही कई जगहों से हत्या की खबर आई।
पटना से सटे खगौल के जमालुद्दीनचक गांव में लगभग रात 9 बजे अचानक से रेलवे ड्राइवर सत्येंद्र महतो के घर में अपराधी घुस आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उनके सीने और सिर में 3 गोलियां लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इतना ही नहीं अपराधियों ने उनके बेटे को भी गोली मार दी। 16 साल के अभिजीत के कमर में गोली लगी है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पटना जिले के ही पालीगंज में सोमवार को मछली मारने के विवाद में लक्ष्मी टोला गांव में अपराधियों ने कामेश्वर यादव नामक एक शख्स को गोली मार दी। घायल शख्स का पीएमसीएच में इलाज जारी है।
सहरसा मंगलवार की सुबह कोचिंग जा रहे एक छात्र को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के एनसीसी ऑफिस इलाके की है जहां 12 वर्षीय छात्र दीपक को उस वक्त गोली मारी गई जब वह पढ़ने के लिए कोचिंग जा रहा था।
जमुई में अपराधियों एक पूर्व मुखिया की हत्या कर दी। वहीं सोमवार को ही अररिया में एक दवा व्यवसायी तो मुज्जफरपुर में एक किसान की हत्या कर दी गई है।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More