
पटना: कोरोना संक्रमण प्रभावित हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इन दिनों क्वारंटीन में हैं। लेकिन उनके नाम से संचालित ट्विटर से धड़ाधड़ ट्वीट किए जा रहे हैं। ट्वीट ऐसा जिससे बिहार में एनडीए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का टेंशन बढ़ रहा होगा। मांझी के ट्विटर से पहले किसान आंदोलन के समर्थन और साध्वी प्रज्ञा के बयान के विरोध में बातें लिखी गई। उसके बाद प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मांझी ने ट्विटर पर पुत्र समान बिहार का युवा नेता बताया। और अब उन्होंने बिहार शराबबंदी को सवाल उठाते हुए अपने कुछ डिमांड रखा है।
जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग किया है कि शराबबंदी कानून के तहत छोटे-मोटे जुर्म में जेल में बंद लोगों को जमानत दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराइए। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शराबबंदी क़ानून को सख़्ती से लागू करने के लिए बधाई देते हुए अनुरोध कि वैसे गरीब जो शराबबंदी क़ानून के तहत छोटी गलती के लिए तीन महीने से जेल में बंद हैं उनके जमानत की व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं। उनके परिवार के मुखिया के जेल में बंद रहने के कारण उनके बच्चे भूखें हैं।
मांझी के ट्वीट के बाद सियासी गलियारे में एक बार और हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बिहार की एनडीए सरकार और केंद्र की सियासत में कद और अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More