बड़ी खबर

क्यों बदला राष्ट्रपति का झारखंड दौरे का कार्यक्रम, राज्य सरकार से दूरी

Bharat varta desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रांची और देवघर नहीं आएंगी। उनका पूर्व निर्धारित दो दिवसीय कार्यक्रम में कल रात अचानक तब्दीली हुई जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है।

अब वह 15 नवंबर को सुबह 8 बजे के करीब रांची आयेंगीं और रांची एयरपोर्ट से सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे खूंटी के उलिहातू चली जायेंगी। वह उलिहातू स्थित भगवान बिरसा मुंडा के घर पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी और उनके वंशजों से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति 9:35 बजे उलिहातू से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लौटेंगी और यहां से दिन के 11:30 बजे जबलपुर के लिए रवाना हो जायेंगी। राजधानी रांची में राज्य स्थापना दिवस को लेकर आयोजित सरकारी कार्यक्रम में भी वे शरीक नहीं होंगी।

इसके पहले 14 नवंबर को 1:45 बजे दिन में दिल्ली से उनके सीधे देवघर आने का कार्यक्रम बना था जहां उन्हें बाबा भोले शंकर के मंदिर में पूजा अर्चना करनी थी। रांची उन्हें 3 बजे पहुंचना था। अब उनका दो दिवसीय दौरा एक दिवसीय दौरे में तब्दील हो गया है। बता दें कि द्रोपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं हैं। देश का राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला झारखंड दौरा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

15 minutes ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

16 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago