
सेंट्रल डेस्क: केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को खत्म कराने के लिए पंजाब के किसान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को मर्मस्पर्शी पत्र लिखा है. इसके बाद अब दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को इस बात का इंतजार है कि क्या हीराबेन कृषि कानूनों को खत्म कराने के लिए अपने बेटे को कहेंगी?
पंजाब के फ़िरोज़पुर जिले के किसान हरप्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री की मां को लिखे दो पेज के पत्र में अनुरोध किया है कि वे अपने बेटे को उन कृषि कानूनों को वापस करने के लिए कहे जिनके खिलाफ देश में बड़ा किसान आंदोलन चल रहा है. किसान ने हीराबेन से यह आग्रह किया है कि वह मां के रूप में अपनी शक्ति का इस्तेमाल बेटे का मन बदलने के लिए करें. हिंदी में लिखे पत्र में किसान ने उम्मीद जताई है कि वे प्रधानमंत्री को कहेंगी तो वे जरूर मान जाएंगे. पत्र में यह बताया गया है कि किस तरह कठिन परिस्थितियों और मौसम के बीच किसानों का इतने दिनों से आंदोलन जारी है. आंदोलन के दौरान कई किसानों ने आत्महत्या कर ली है जबकि कई किसानों की कठिन परिस्थितियों में जान चली गई है.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More