
पटना : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन न होने पर जदयू में सियासी हलचल बढ़ती नजर आ रही है। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर ललन सिंह के बयान के कई मायने निकले जा रहे हैं। दरअसल, शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जदयू के उम्मीदवारों की सूची जारी करने के दौरान आरसीपी सिंह को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने इशारों ही इशारों में आरसीपी पर निशाना भी साधा। ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह कहते थे कि उत्तर प्रदेश में भाजपा एक साथ चुनाव लड़ना चाहती है। हमने आरसीपी सिंह को भाजपा से बात करने के लिए अधिकृत किया था। अब वो कितने ईमानदारी व सच्चाई से लगे थे वही जानें।
ललन सिंह के इस बयान से जदयू में सियासी हलचल बढ़ती नजर आ रही है। सियासी गलियारों में भी चर्चा का बाजार गर्म है। ललन सिंह के इस बयान के बाद सियासी गलियारों मेंइस बात की चर्चा भी तेज है कि आरसीपी सिंह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा से गठबंधन को लेकर नीतीश कुमार को भी अंधेरे में रखा। वे अंदर ही अंदर जदयू को कमजोर करने में लगे हैं। हालांकि इन कयासों और चर्चाओं में कितना दम है यह तो आने वाले समय में ही पता चल सकेगा। लेकिन इन बातों से जदयू को फिर से मजबूती देने में लगे नीतीश कुमार की चिंता जरूर बढ़ गई होगी।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More