बड़ी खबर

कोलकाता हाईकोर्ट में बवाल, सुनवाई टली, गृह मंत्रालय के बाहर ममता बनर्जी के सांसदों ने किया प्रदर्शन

Bharat varta Desk

पश्चिम बंगाल में बीते दिन प्रतीक जैन के आवास पर ED ने छापेमारी की थी। इस मामले में आज कोलकात्ता हाईकोर्ट के बाहर टीएमसी समर्थकों और वकीलों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई। जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला I-PAC दफ्तर पर हुई ED की छापेमारी और ममता सरकार द्वारा एजेंसी के खिलाफ दर्ज FIR से जुड़ा था। इसे लेकर ऐसी जानकारी सामने आई है कि कोर्ट परिसर के बाहर बढ़ते हंगामे और सुरक्षा कारणों के चलते जस्टिस शुभ्रा‌ घोष ने इस मामले की सुनवाई फिलहाल टाल दी है। अब कोर्ट 14 जनवरी को सुनवाई करेगा।

टीएमसी कार्यकर्ता इस कार्रवाई को ‘लोकतंत्र की हत्या’ बता रहे हैं, वहीं अदालत के बाहर सुरक्षा घेरा तोड़ रहे प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

उधर, पश्चिम बंगाल में I-PAC दफ्तर पर हुई ED की छापेमारी अब राजभवन की दहलीज तक पहुंच गई है। BJP ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आचरण को ‘असंवैधानिक’ करार दिया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी तरफ आज दिल्ली में टीएमसी नेताओं ने प्रोटेस्ट किया. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आठ सांसदों ने नई दिल्ली में गृह मंत्रालय के कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

21 hours ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

5 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

7 days ago