राज्य विशेष

कोलकाता दुर्गा पूजा कमेटियों को मुख्यमंत्री ने की पचास-पचास हजार रुपए देने का घोषणा

80 हजार हॉकरों को भी देगी सरकार दो-दो हजार रुपए

कोरोना काल में आर्थिक तंगी से गुजर रही गुजर रही पश्चिम बंगाल सरकार ने चंदे के अभाव से गुजर रही राज्य की दुर्गा पूजा कमेटियों को पचास-पचास हजार रुपए देगी। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि उनकी सरकार राज्य के प्रत्येक दुर्गा पूजा कमेटियो को पचास-पचास हजार रुपए के अलावा दुर्गा पूजा के लिए 80 हजार हॉकरों को दो-दो हजार रुपए अनुदान देगी।
उन्होंने कहा कि सरकार जल्दी ही हॉकरों की सूची तैयार कर लेगी और दुर्गा पूजा से बहुत पहले उक्त अनुदान का आबंटन कर दिया जाएगा। वे इस कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में दुर्गा पूजा कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने बाद बोल रही थी।
इस दौरान सभी पूजा कमेटियों के पदाधिकारियों से इस साल सादगी से पूजा आयोजन करने की सलाह देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल को चारों तरफ से खुला रखने के साथ प्रवश द्वार पर सेनिटाइजर की व्यवस्था करन होगी और सभी को मास्क पहनना अनिवार्य करना होगा। इसके अलावा पूजा पाण्डाल के अंदर और बाहर लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। भीड़-भाड़ को रोकने के लिए पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन करने की अनुमति नहीं होगी।
उल्लेखनीय है बंगाल के सबसे बड़ा त्योहार दुर्गा पूजा में अब करीब एक महीने का समय ही रह गया है। ऐसे में कोविड-19 महमारी के मद्देनजर सादगी से उत्सव मनाने की तैयारियां पूरे शहर में शुरू हो गई हैं और आयोजक संक्रमण को फैलने से रोकने के उपाय पर काम कर रहे हैं।
वे ज्वलंत विषयों पर थीम पूजा पंडाल बनाने की तैयारी में जुट गए है। लेकिन इस बार अन्य सालों से पूजा का बजट काफी कम कर दिया है। कोलकाता का दुर्गा पूजा विश्व प्रसिद्ध है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

17 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago