
भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क
हरिद्वार में लगे कुंभ मेले में रोज कोरोनावायरस संक्रमण के मामले में मिल रहे हैं .कोरोना के बढ़ते कहार को देखते हुए गुरुवार को निरंजनी अखाड़े ने कुंभ मेले को समाप्त कर देने का ऐलान कर दिया है. बताया जा रहा है 10 से 14 अप्रैल के बीच 17 सौ से अधिक कोरोना मरीज मेले में मिले हैं. कई साधु संत भी संक्रमण के शिकार हो गए हैं महानिर्वाणी अखाड़े के एक महामंडलेश्वर की मौत संक्रमण से होने की बात कही जा रही है. सोमवार को शाही स्नान के दिन करीब 31 लाख लोगों ने हरिद्वार के गंगा में डुबकी लगाई थी. उस दौरान जब कोरोना संक्रमण की बात उठी तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा स्नान से कोरोना संक्रमण नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा था कि 30 अप्रैल तक कुंभ मेला चलेगा. इसे खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं है. लेकिन निरंजनीअखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने कुंभ की समाप्ति की घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते अखाड़े ने यह फैसला किया है कि 17 अप्रैल को कुंभ मेला समाप्त कर दिया जाएगा. निरंजनी अखाड़े ने दूसरे अखाड़ों से भी अपील की है कि वे लोग भी मेले की समाप्ति की घोषणा करें . उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों के हित में मेले का समापन हो जाना चाहिए.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More