पॉलिटिक्स

कोरोना संकट पर सर्वदलीय बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में वैक्सीन पर मंथन

News N Live Desk: केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज सर्वदलीय बैठक हो रही है। सूत्रों के मुताबिक देश में जारी कोरोना वायरस के संकट और आने वाले वक्त में वैक्सीन के वितरण को लेकर इस बैठक में चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से दूसरी बार सरकार ने कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल को पहली बैठक आयोजित हुई थी।

सर्वदलीय बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और गुलाम नबी आजाद, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय और डेरेक ओ ब्रायन, वाईएसआर कांग्रेस के मिधुन रेड्डी और विजयसाई रेड्डी, बीजू जनता दल से चंद्रशेखर साहू, AIMIM से इम्तियाज जलील, शिवसेना से विनायक राउत, जेडीयू से आरसीपी सिंह, समाजवादी पार्टी से राम गोपाल यादव, बसपा से सतीश मिश्रा, राष्ट्रीय जनता जल से प्रेम चंद्र गुप्ता, टीडीपी से जय गल्ला, AAP से संजय सिंह, TRS से नाम नागेश्वर राव, लोक जनशक्ति पार्टी से चिराग पासवान, अकाली दल से सुखबीर बादल के नाम शामिल हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 day ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

2 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago