
नई दिल्ली: 1 साल बीत जाने के उपरांत भी कोरोना का प्रकोप जारी है. कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसकी जानकारी खुद मंत्री ने ट्वीट कर दी है. उन्होंने कहा कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉक्टर की सलाह पर होम आइसोलेशन पर हूं तथा सभी दिशा निर्देशों का पालन कर रहा हूं. मेरे संपर्क में जो लोग भी विगत दिनों आए हैं कृपया कर वे अपना जांच करवाएं.बता दें कि विगत दिनों केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कोरोना से बचाव के लिए औषधियों का इस्तेमाल करने की बात कही थी. कहा था कि आयुर्वेद चिकित्सा में रस औषधियों को अपना एक विशेष स्थान है. कोरोना संक्रमण को रोकने में रस औषधियां विशेष रूप से प्रभावकारी होती है.
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More