ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। उन्होनें खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति ने आज सुबह एक नियमित COVID-19 परीक्षण के बाद संक्रमित पाए गए है। उनका स्वास्थ्य अच्छा है। उन्हें होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। उनकी पत्नी श्रीमती उषा नायडू का टेस्ट नेगेटिव आया है। वह भी सेल्फ आइसोलेशन में है। इससे पहले हाल ही में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने स्वस्थ और संतुलित आहार पर जोर देते हुए रविवार को लोगों का आह्वान किया था कि वे स्वाद पर ध्यान देने के बदले पौष्टिक भोजन करें। नायडू ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि फिटनेस दिनचर्या के अलावा स्वस्थ और संतुलित आहार लेना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि तेजी से शहरीकरण और आधुनिक जीवनशैली से लोगों के भोजन की आदतों में काफी बदलाव आया है। नायडू ने कहा था कोरोना वायरस महामारी के बीच अधिक से अधिक लोग घर में बने जैविक भोजन पर जोर देने लगे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि स्वस्थ जीवन के लिए लोगों को दिनचर्या और ऋतुचर्या के सिद्धांतों का पालन करना होगा।वहीं, संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने पर राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सांसदों से कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतने के लिए कहा था। उन्होंने उस समय सभी सांसदों को सभापति के कार्यालय में नहीं आने की भी सलाह दी थी। वेंकैया ने कहा था कि हालांकि उन्हें लोगों से मिलने में अच्छा लगता है लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में सुरक्षा मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए। फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उपराष्ट्रपति होम क्वॉरन्टीन पर हैं।

Kumar Gaurav

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

5 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

6 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

2 weeks ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 weeks ago