ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना जांच में लापरवाही को लेकर हाईकोर्ट नाराज, सिविल सर्जन से कहा इस्तीफा देकर चले क्यों नहीं जाते? और कोर्ट ने क्या कहा …….


रांची भारत वार्ता संवाददाता
झारखंड हाईकोर्ट ने कोरोना जांच की लापरवाही पर शुक्रवार को रांची के सिविल सर्जन को कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि सिविल सर्जन के अंदर इंसानियत की भावना खत्म हो गयी है, अगर वह काम नहीं कर पा रहे हैं, तो इस्तीफा देकर चले क्यों नहीं जाते? कोर्ट की नाराजगी रिम्स की व्यवस्था से जुड़ी एक जनहित याचिका पर सिविल सर्जन के जवाब को लेकर थी।

हाईकोर्ट के लोगों के साथ ऐसा व्यवहार तो आम लोगों का क्या होता होगा?

कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट से जुड़े लोगों का सैंपल पिछले 4 दिनों से कोरोला जांच के लिए नहीं भेजा जा रहा है। 5 तारीख को सैंपल लिया गया था, अब तक जांच क्यों नहीं हुई?
अदालत ने सिविल सर्जन से पूछा कि सैंपल रख कर क्या कर रहे हैं। हाईकोर्ट से जुड़े लोगों के साथ ऐसा सुलूक है, तो सिविल सर्जन आम लोगों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे होंगे?
कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि सिविल सर्जन के अंदर इंसानियत की भावना खत्म हो गयी। अगर वह अपना कार्य नहीं कर पा रहे हैं, तो इस्तीफा देकर चले क्यों नहीं जाते?

80% सैंपल की जांच नहीं

अदालत ने सुनवाई के दौरान उपस्थित राज्य के स्वास्थ्य सचिव को मौजूदा स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि सिविल सर्जन की लापरवाही के चलते सारे सैंपल सड़ रहे हैं। 80 प्रतिशत सैंपल की जांच नहीं हुई है। इस तरह का रवैया लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है।

शपथ पत्र के माध्यम से सभी बिंदुओं पर जवाब दें

कोर्ट ने सभी बिंदुओं पर सिविल सर्जन से विस्तृत शपथ पत्र के माध्यम से जवाब देने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए सोमवार की तिथि निर्धारित की गयी है।
कोर्ट ने अगली सुनवाई के दिन राज्य के स्वास्थ्य सचिव, रिम्स के निदेशक और सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
राज्य सरकार की तरफ से महाधिवक्ता और रिम्स की तरफ से अधिवक्ता आकाशदीप अदालत के समक्ष पक्ष रखा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

4 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

5 days ago