कोरोना के प्रति दिल्ली वालोंं ने दिखाई लापरवाही, मास्क ना पहनने वालो से सरकार ने वसूले 45 करोड़ जुर्माना

नई दिल्ली: कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ दिल्ली में बड़े पैमाने पर चालान किए जा रहे हैं. अभी तक दिल्ली में मास्क न लगाने वाले लोगों के खिलाफ 45 करोड़ रुपये के चालान किए जा चुके हैं. यह जानकारी स्वयं दिल्ली सरकार ने दी है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “बीते दिनों 45 करोड़ रुपये के चालान किए गए हैं. मास्क न लगाने वालों और सोशल डिस्टेंसिग का पालन न करने वालों पर अभी भी सख्ती की जाएगी. छठ पूजा में सबको एक साथ तालाब में उतरना होता है. अगर 5 लोग पॉजिटिव हुए तो सब पॉजिटिव हो जाएंगे. इतना बड़ा रिस्क नहीं ले सकते.”

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “दिल्ली में कोरोना की तीसरी वेव जा चुकी है.
पहली वेव जून में आई थी. इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर सितंबर में आई और तीसरी वेव अब आई है. तीसरी वेव का पीक जा चुका है. पॉजिटिविटी 15 फीसदी आई थी, वो दोबारा नहीं आएगी. मैं आज कह सकता हूं, तीसरी वेव का पीक जा चुका है.”

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की संभावनाओं से इनकार किया. उन्होंने कहा, “पहले जो लॉकडाउन किया गया था वह एक लर्निग एक्सरसाइज थी. उस लॉकडाउन से जो सीख मिली वो यह थी कि लॉकडाउन से जो फायदा लेना है वो मास्क से भी लिया जा सकता है.”

जैन ने कहा, “अब फेस्टिवल जा चुके हैं. बाजारों में भीड़ कम हो जाएगी, फिर भी थोड़ा डर रखिए और मास्क जरूर लगाएं.” वहीं, रविवार शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था, “दिल्ली में दैनिक कोविड-19 परीक्षणों की संख्या बढ़ाकर 1 लाख से 1.25 लाख की जाएगी. केंद्र ने 750 आईसीयू बेड का आश्वासन दिया है, जिन्हें डीआरडीओ केंद्र में उपलब्ध कराया जाएगा.

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago