स्वास्थ्य

कोरोना की तीसरी लहर अगले माह, अक्टूबर में पीक पर, बच्चों को भी खतरा


Bharat varta desk:
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय आ रही है। कानपुर आईआईटी के विशेषज्ञों ने तीसरी लहर आने के खतरों की संभावना को इनकार किया है वहीं दूसरी ओर गृह मंत्रालय के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट की ओर से कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अक्टूबर में कोरोना के पीक पर रहने की आशंका बताई गई है। इसकी रिपोर्ट में बच्चों पर बड़ा खतरा बताया गया है।
गृह मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को हाल में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है जिसमें देश को कोरोना की तीसरी लहर के खतरों से आगाह किया गया है। एनआइडीएम की रिपोर्ट में 40 विशेषज्ञों के सर्वे का हवाला दिया गया है जिसमें अनुमान लगाया गया है कि देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर 15 जुलाई से 13 अक्टूबर, 2021 के बीच आने की संभावना है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्तूबर में देश में हर दिन पांच लाख से भी ज्यादा मामले सामने आ सकते हैं। इस कारण देश को करीब 2 महीने तक फिर से परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विशेषज्ञों की कमेटी का मानना है कि तीसरी लहर बच्चों व युवाओं के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। इनके लिए मेडिकल सुविधाओं का खासतौर से इंतजाम करने की सलाह भी दी है। रिपोर्ट में टीकाकरण अभियान को तेज करने की भी सलाह दी गई है ताकि अधिक से अधिक लोग सुरक्षित हो सकें।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

1 day ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago