
कोरोना का इंडियन वैरिएंट’ कह कर फंसे पर पूर्व सीएम कमलनाथ, एफआईआर दर्ज
Bharat Varta desk
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को इंडियन वैरिएंट’ कह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुश्किल में फंस गए हैं. उनके खिलाफ भाजपा विधायकों ने भोपाल क्राइम ब्रांच में रविवार को साइबर क्राइम के तहत कमलनाथ के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया. शिवराज सिंह चौहान सरकार कमलनाथ के इस वक्तव्य को देशद्रोह वाला बयान बता रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसको लेकर कमलनाथ के खिलाफ नाराजगी का इजहार कर चुके हैं. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कमलनाथ के पक्ष में खड़ी हो गई है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि वह सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट जाएगी. कांग्रेस पार्टी ने यह भी कहा है अपने बयान में कमलनाथ ने जिन शब्दों का प्रयोग किया है वे 21 बार मीडिया में आ चुके हैं. कांग्रेस ने कहा है कि पुलिस मध्य प्रदेश सरकार के सेवक के रूप में काम कर रही है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More