पॉलिटिक्स

कोरोना काल में परेशान थी जनता, जमीन, मकान खरीद रहे थे केंद्रीय मंत्री, जानिए पूरा मामला

Bharat varta desk: कोरोना काल में देश की जनता त्रस्त की, लॉकडाउन के कारण लोग दाने-दाने को मोहताज थे मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री जमीन, मकान खरीदने में व्यस्त थे। यह एक ऐसा सच है जो राजनीतिज्ञों के बारे में बहुत कुछ सोचने को मजबूर करता है। प्रधानमंत्री मोदी के कई मंत्रियों ने कोरोना के पहले लॉकडाउन के दौरान संपत्तियां खरीदी हैं। किसी ने अपार्टमेंट खरीदा तो किसी ने जमीन। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को जो जानकारी दी है उसी से इन बातों का खुलासा हुआ है।

12 केंद्रीय मंत्री चर्चा में, अन्नपूर्णा के बेटों ने संपत्ति खरीदी, गिरिराज ने बेचे: कोरोना के पहले लॉकडाउन के दौरान 12 केंद्रीय मंत्री और उनके परिजन संपत्ति खरीदने में शामिल हैं। मोदी कैबिनेट में कुल 78 मंत्री हैं। इनमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, और जहाजरानी-आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल शामिल हैं।

किसने क्या खरीदा: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साउथ दिल्ली के वसंत विहार में 3.87 करोड़ रुपये में 3,085.29 वर्ग फुट की दूसरी मंजिल का अपार्टमेंट खरीदा हैकेंद्रीय मंत्री ईरानी ने 19 फरवरी, 2021 को मेदान मवई गांव में 12.11 लाख में जमीन का प्लॉट खरीदा है। असम के पूर्व मूख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस साल फरवरी में डिब्रूगढ़ में तीन जगह जमीन खरीदी है ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने 2 फरवरी, 2021 को पटना के शिवम अपार्टमेंट में अपना 650 वर्ग मीटर का फ्लैट 25 लाख रुपये में बेचा था। पिछले साल की घोषणा में, उन्होंने इस “संपत्ति की कीमत” को लगभग 6.6 लाख रुपये दिखाया था। गिरिराज सिंह की पत्नी उमा सिन्हा ने देवघर में 1,087 वर्ग मीटर का घर- 45 लाख रुपये में बेची। पिछले साल सिंह की घोषणा में, इस “संपत्ति की कीमत” को लगभग 7 लाख रुपये बताया गया था। बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने उत्तरी गोवा में गैर-कृषि भूमि के दो प्लॉट और एक आवासीय बिल्डिंग की खरीद की हैसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने हरियाणा के फरीदाबाद में संयुक्त स्वामित्व के जरिए तीन कृषि भूमि के टुकड़ों को खरीदा है।उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण की राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी कानपुर के कृपालपुर में 36.42 लाख रुपये में 1.214 हेक्टेयर जमीन खरीदी है।लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने झांसी के बेतवा विहार इलाके में 2021 में 20 लाख रुपये में एक आवासीय भूखंड खरीदा है।शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के बेटे ने झारखंड के कोडरमा में (3.12 लाख रुपये), और रांची में (9.75 लाख रुपये) में जमीन खरीदे।पूर्वोत्तर विकास और सहकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने बदायूं में 3,126.92 वर्ग फुट का प्लॉट 1 जून, 2020 को संयुक्त स्वामित्व में 52 लाख रुपये में खरीदी थी। इसके अलावा लखनऊ में मानस एन्क्लेव सोसाइटी में 3,510 वर्ग फुट का प्लॉट भी उन्होंने संयुक्त स्वामित्व में 70 लाख रुपये में खरीदा है। वर्मा ने 30 जुलाई, 2020 को बदायूं में अपनी पत्नी द्वारा खरीदी गई एक कृषि भूमि की भी जानकारी दी है। संचार राज्य मंंत्री देवुसिंह चौहान की पत्नी ने गुजरात के नडियाद में 5.79 एकड़ कृषि भूमि 30.43 लाख रुपये में खरीदी। महिला और बाल विकास राज्य मंत्री डॉ महेंद्र मुंजपारा ने गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक कृषि भूमि का प्लॉट खरीदा है। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन की पत्नी ने तमिलनाडु के नमक्कल जिले में 5.73 लाख रुपये में गैर-कृषि भूमि की खरीद की जानकारी दी है।

Kumar Gaurav

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

9 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago