
रांची संवादाता: भाजपा ने कहा है कि कोरोना काल के समय केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को ₹270 करोड़ दिए थे जिसका आज तक हेमंत सरकार ने उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं जमा किया है. शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस और झारखंड सरकार पर निशाना साधा. राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पूरी दुनिया 2.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन दे रही है. वहीं भारत में अकेले 20 करोड़ लोगों को वैक्सीन की जा रही है. हमारे देश में सबसे कम दाम में कोरोना का टीका लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस किसान आंदोलन की तरह वैक्सीन अभियान को गुमराह करने में लगी है. वहीं मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि गठबंधन की सरकार झारखंड की जनता को बरगलाने और अपनी असफलताओं को छिपाने में लगी है. उन्होंने राज्य में यूरिया की कालाबाजारी पर भी चिंता जाहिर की.
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More