Bharat varta desk:
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा आज से शुरू हो गई है। केदारनाथ के कपाट सुबह 6:55 बजे और यमुनोत्री के कपाट सुबह 10:29 बजे खोले गए। दोपहर 12:25 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। जबकि बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन 12 मई से होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद CM पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ दर्शन के लिए पहुंचे। यहां पहले ही दिन हजारों लोगों की भीड़ के कारण अव्यवस्था देखने को मिली। इन चारों धामों पर दिन का तापमान 0 से 3 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। वहीं, रात में पारा माइनस में पहुंच रहा है। इसके बावजूद केदारनाथ धाम से 16 किमी पहले गौरीकुंड में करीब 10 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
पिछले साल यह आंकड़ा 7 से 8 हजार के बीच था। यहां करीब 1500 कमरे हैं, जो भरे हुए हैं। रजिस्टर्ड 5,545 खच्चर बुक हो चुके हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश में 15 हजार से ज्यादा यात्री पहुंच चुके हैं। चार धाम यात्रा के लिए अब तक 22.15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। पिछले साल रिकॉर्ड 55 लाख लोगों ने दर्शन किए थे।
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने बुधवार (30 अप्रैल 2025) को देशभर में जातीय जनगणना… Read More
Bharat varta Desk सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का पुनर्गठन किया… Read More
Bharat varta Desk मुंबई पुलिस को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। भारतीय पुलिस सेवा… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर की 1989 बैच की आईएएस अधिकारी सुजाता चतुर्वेदी भारतीय संघ… Read More
Bharat varta Desk झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को… Read More
Bharat varta Desk मन की बात के 121वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश-दुनिया को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने… Read More