
देहरादून: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से कर्नल अजय कोठियाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने कहा है कि अब हम नेता नहीं चाहिए। अब हमें अब एक देशभक्त फौजी चाहिए। हमें ऐसा शख्स चाहिए जो अपना घर भरने की बजाय उत्तराखंड के लोगों के बारे में, यहां के विकास के बारे में और मां भारती के बारे में सोचे। बहुत बड़े स्तर पर लोगों ने कहा कि अब नेताओं और पार्टियों के भरोसे उत्तराखंड आगे नहीं बढ़ सकता है।
केजरीवाल ने कहा कि अजय कोटियाल को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने का निर्णय आप ने नहीं लिया है बल्कि यह निर्णय उत्तराखंड के लोगों ने लिया है। अजय कोटियाल वो शख्स हैं जिन्होंने फौज में रहकर देश की सेवा की है। अपनी जान की बाजी लगाकर आतंकवादियों, पाकिस्तानियों और देश के दुश्मनों का सामना किया है।
उन्होंने कहा कि आज भी अजय कोठियाल के भीतर दो गोलियां हैं। उन गोलियों को वो साथ में लेकर घूम रहे हैं। जब उत्तराखंड के चंद नेता प्रदेश को लूट रहे थे तब यह शख्स सीमा पर देश की सुरक्षा में जुटा हुआ था। उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की जरूरत है जो अपनी जान की परवाह किए बिना प्रदेश के बारे में सोचे।
केजरीवाल ने कहा कि जब केदारनाथ में आपदा आई थी। उस वक्त इस शख्स ने अपनी टीम के साथ मिलकर केदारनाथ का पुनर्निर्माण किया था। अब यह उत्तराखंड का नवनिर्माण करने का बेड़ा उठाया है।
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More