बड़ी खबर

केएस अनुपम समेत बिहार के इन पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल

Bharat varta Desk

गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार पुलिस के नौ अधिकारियों और पदाधिकारियों को विशिष्ट और सराहनीण सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) दिया जायेगा। शनिवार सुबह इसकी जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति पदक पाने वालों में अपर पुलिस महानिदेशक ks अनुपम और उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार शामिल हैं। इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए पदक दिया जा रहा है। वहीं सराहनीय सेवा के लिए दो एसपी को भी पदक दिया जा रहा है। इनमें आईपीएस संजय कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं। 

वहीं कमांडेंट हरि मोहन शुक्ला, उपनिरीक्षक संजीत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अतिमेश कुमार उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर शशिकांत और सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश सराहनीय सेवा के लिए पद दिया जाएगा। बता दें कि यह पदक वीरता के लिए पदक (जीएम) क्रमशः जीवन और संपत्ति को बचाने, या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने, दायित्वों और कर्तव्यों के संबंध में होने वाले जोखिम का आकलन करने में दुर्लभ विशिष्ट वीरता कार्य और विशिष्ट वीरता कार्य के आधार पर प्रदान किए जाते हैं। संबंधित अधिकारी का. 

बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस पर देशभर के विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 85 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 07 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 04 सुधार सेवा के लिए पदक प्रदान किए गए हैं। वहीं सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 746 पदकों में से 634 पुलिस सेवा को, 37 अग्निशमन सेवा को, 39 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 36 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सरकारी इंजीनियर 16-प्लॉट समेत करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला

Bharat varta Desk जोधपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग का एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दीपक कुमार मित्तल 16… Read More

8 hours ago

झारखंड के प्रथम चीफ जस्टिस वीके गुप्ता नहीं रहे

Bharat varta Desk झारखण्ड उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विनोद कुमार गुप्ता का… Read More

1 day ago

नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, 18 लोगों की मौत

Bharat varta Desk नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मचने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के… Read More

2 days ago

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, प्रभारी महासचिव बदले

Bharat varta Desk कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है. नये महासचिवों और प्रभारियों के… Read More

3 days ago

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन

Bharat varta Desk मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति… Read More

4 days ago