Categories: बड़ी खबर

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk

दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के बीच सरकार ने बड़ा एक्शन किया है. सरकार ने गुरुवार की रात उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटा दिया है. उन्हें शिक्षा मंत्रालय से ट्रांसफर करके पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया है. जोशी की जगह नरेश पाल गंगवार को यह जिम्मेदारी दी गई है.
भारत सरकार द्वारा जारी अधिक सूचना के मुताबिक उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को पद से हटाकर पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया है. उनकी जगह श्री नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया है, जो इससे पहले पशुपालन और डेयरी विभाग में कार्यरत थे. यहां बता दें कि विनीत जोशी सरकार के काफी नजदीक रहे हैं. जो उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, यूजीसी (UGC) के कार्यकारी अध्यक्ष और स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के अतिरिक्त प्रभार जैसी कई जिम्मेदारियों को एक साथ संभाल चुके हैं।
इसके साथ ही, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव के रूप में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव टी. के. अनिल कुमार को लाया गया है. अनिल केरल कैडर के अधिकारी हैं.

एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी पर कारवाई कब होगी

नीट प्रश्न पत्र लीक होने के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे छात्र और विपक्षी दल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग
NTA प्रमुख प्रदीप कुमार जोशी को हटाने की भी है लेकिन उनके भविष्य या उनके हटाए जाने को लेकर सरकार ने फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है. कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री ने एनटीए का समर्थन करते हुए कहा था कि एनटीए का नेतृत्व सक्षम लोगों के हाथ में है.राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पर NEET-UG जैसी प्रमुख परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक, धांधली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं ।

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

केंद्र सरकार ने अन्य कई केंद्रीय सचिवों को भी बदला है…..

कतिकिथला श्रीनिवास: आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.

पीयूष गोयल: खान मंत्रालय से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का महासचिव नियुक्त किया गया है.

टी. के. अनिल कुमार: ग्रामीण विकास विभाग से स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.

सुशील कुमार लोहानी: पंचायती राज मंत्रालय से पशुपालन और डेयरी विभाग में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.

अर्चना वर्मा: जल शक्ति मंत्रालय में राष्ट्रीय जल मिशन की मिशन निदेशक.

केशव चंद्रा: खान मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.

डी. थारा: आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में पूंजी विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.

बी. राजेंद्र: लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक बने रहेंगे.

चंद्र भूषण कुमार: श्रम और रोजगार मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.

सतेंद्र सिंह: कैबिनेट सचिवालय से शहरी विकास विभाग, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.

सुचिंद्र मिश्रा: वाणिज्य विभाग से अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

6 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 weeks ago