
Bharat varta desk:
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र का कोरोना से निधन हो गया। डॉक्टर महापात्र 1986 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अफसर थे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें अप्रैल के मध्य में एम्स में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गोयल और कैबिनेट सचिव राजीव गौबा सहित रिजर्व बैंक के गवर्नर और देश के कई जाने-माने उद्योगपतियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सबने उन्हें एक दक्ष और कुशल अफसर बताते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की है। कैबिनेट सचिव राजीव गौवा ने कहा कि कोरोनाव संक्रमित होने के बाद भी उन्होंने ऑक्सीजन आपूर्ति की स्थिति की लगातार निगरानी की।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More