ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्र में सीधे ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर बहाली ,तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा


पटना संवाददाता
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार की उस लैटरल एंट्री स्कीम पर केंद्र सरकार को घेरा है जिसके तहत भारत सरकार की नौकरियों में सीधे ज्वाइंट या डायरेक्टर पद पर संविदा के तहत बहाली की जा रही है.

12 मंत्रालयों में सीधी भर्ती का विज्ञापन

सरकार ने वित्त, वाणिज्य, कृषि, कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क-परिवहन, जल शक्ति, स्किल डेवलपमेंट, उपभोक्ता मामलों समेत कुल 12 मंत्रालयों में ऐसी भर्ती का विज्ञापन निकाला है. इसके लिए 6 फरवरी से 22 मार्च तक आवेदन मांगा गया है.

तेजस्वी ने वित्त मंत्री से पूछा यह आरक्षण से वंचित करने की साजिश तो नहीं

तेजस्वी ने यह सवाल उठाया है कि क्या यह आरक्षित वर्ग को आरक्षण की सुविधा से वंचित करने की साजिश तो नहीं है?
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक ट्वीट पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने ट्वीट कर पूछा है, “आपको यह बताना चाहिए कि क्या यूपीएससी की चयन प्रक्रिया ‘राष्ट्र निर्माण’ के लिए ‘इच्छुक, प्रेरित और प्रतिभाशाली’ उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित करने में विफल हो रही है या चुनिंदा लोग ज्यादा हैं? क्या यह वंचित वर्गों के लिए दिए गए आरक्षण को दरकिनार और कम करने की एक और चाल नहीं है? आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार!”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

5 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

6 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

2 weeks ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 weeks ago