
देवघर: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे रविवार सुबह देवघर एम्स का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने देवीपुर स्थित निर्माणाधीन एम्स का जायजा लिया। श्री चौबे ने कहा कि फरवरी, 2021 तक देवघर एम्स का ओपीडी शुरु हो जाएगा। इसका लाभ झारखंड के साथ ही सीमावर्ती बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि ओपीडी भवन, मेडिकल काॅलेज का हाॅस्टल और रैन बसेरा भी फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा। देवघर एम्स का निर्माण समय पर पूरा होगा। इसके स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार काम कर रहा है।इसके बाद श्री चौबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश की स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए लगातर काम कर रही है। इसी दिशा में एम्स का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण के दाैरान पौधरोपण किया। ऑडियो-वीडियो के माध्यम से मरीजों को मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मई, 2018 को धनबाद से एम्स देवघर का ऑनलाइन शिलान्यास किया था। इसके बाद तेजी से काम हो रहा है। इसके निर्माण से झारखंड की स्वास्थ्य सेवा बेहतर होगी। झारखंड के आदिवासी बाहुल संताल क्षेत्र के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त झारखंड सहित बिहार व बंगाल के कई जिले के मरीजों के लिए यह वरदान साबित होगा। इस इलाके में आज भी स्वास्थ्य सेवा की स्थिति बहुत खराब है। चाैबे ने कहा कि कि चार हजार मेडिकल कर्मचारी और अधिकारियों के बच्चों को शिक्षा देने के लिए कैंपस में ही केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा। मौके पर ही निदेशक को एक प्रस्ताव बनाकर स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजने को कहा गया।
बता दें कि देवघर एम्स को झारखंड ही नहीं ईस्टर्न इंडिया का आधुनिकतम सुविधा सम्पन्न सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने की तैयारी है. 246 एकड़ क्षेत्र में लगभग 1103 करोड़ की लागत से एम्स का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है. शासकीय भवन, 760 बेड का हॉस्पिटल, नर्सिंग कॉलेज, इमरजेंसी वार्ड और 76 आईसीयू बेड का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है. यहां एमबीबीएस के साथ नर्सिंग की भी पढ़ाई होगी.
Bharat varta Desk सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बड़े प्रशासनिक… Read More
Bharat Varta Desk : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना पुस्तक मेला का दीप… Read More
Oplus_131072 Oplus_131072 Oplus_131072 Oplus_131072 Oplus_131072 Oplus_131072 Oplus_131072 Read More
पटना : महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस ने एक बड़ा और… Read More
पटना से वैद्या बुलाई दा, कोयल बिना बगिया ना शोभे राजा सोनपुर : हरिहर क्षेत्र… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है. अब इसे ‘सेवा तीर्थ’ के… Read More