
Bharat varta desk: भाजपा के केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु पर सरकारी अफसर को मार- मार कर हाथ तोड़ने का आरोप लगा है। शिकायतों के मुताबिक मंत्री ने उस अधिकारी को कुछ फाइलों को लेकर अपने यहां बुलाया था, लेकिन अधिकारी वहां नहीं पहुंच पाए। इस पर मंत्री गरम हो गए। अधिकारी ने पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराई है कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें कमरे में बंद करके कुर्सियों से खूब पीटा। वहीं इस मामले में जब मंत्री जी से पूछा गया तो उन्होंने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। घटना केंद्रीय मंत्री के गृह नगर ओडिशा के बारीपदा की है। विश्वेश्वर टुडु केंद्र में आदिवासी मामलों के और जलशक्ति राज्य मंत्री हैं।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More