
Bharat Varta desk
कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है वही देश वैक्सीन की संकट जल रहा है. हर राज्य से वैक्सीन की मांग हो रही है लेकिन जरूरत के हिसाब से उसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है. ऐसे में अपने व्यवहारिक कार्यों के लिए चर्चित केंद्रीय भूतल और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव दिया है. उन्होंने कहा है कि महज 15 से 20 दिनों में ही वैक्सीन की किल्लत को दूर किया जा सकता है.
लेकिन इसके लिए जरूरी है कि दूसरी कंपनियों को भी वैक्सीन बनाने के लिए लाइसेंस दिया जाए ताकि उत्पादन को बढ़ाया जा सके.नितिन गडकरी ने सरकार से कहा है कि, ‘जब मांग बढ़ती है, तो सप्लाई में दिक्कत आती है. वैक्सीन कंपनी 1 की बजाय 10 को लाइसेंस दे और रॉयलटी भी लें. केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि हर राज्य में वैक्सीन बनाने के लिए आधारभूत संरचना उपलब्ध है. फार्मूला साझा कर और राज्य सरकारों और कंपनियों के साथ समन्वय और संपर्क बढ़ाकर बड़े पैमाने पर वैक्सीन का उत्पादन किया जा सकता है.
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More