Categories: बड़ी खबर

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया प्लाज्मा डोनेट, प्लाज्मा डोनेट करने वाले पहले केंद्रीय मंत्री बने

नई दिल्ली: देश में कोरोना संकट के बीच ठीक हो रहे मरीजों की संख्या का अनुपात भले ही बढ़ रहा है, लेकिन गम्भीर मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी बड़े कारगर विकल्प के रूप में सामने आई है. हालांकि कोविड-19 वायरस (COVID-19 Virus) से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होने वाले प्लाज्मा डोनर की संख्या अभी भी बहुत कम है. यदि यह संख्या बढ़ जाए तो बहुत से गम्भीर कोरोना पीड़ितों की जान बचाई जा सकती है. इस बीच मोदी सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्लाज्मा डोनेट करने खुद आगे आकर न सिर्फ एक मिसाल कायम की है, बल्कि लोगों को भी प्लाज्मा थेरपी व प्लाज्मा डोनेशन के लिए प्रेरित भी किया है. शनिवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने गृह राज्य ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल पहुंच कर अपना प्लाज्मा डोनेट किया. वह पहले केंद्रीय मंत्री हैं जिन्होंने कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद अपना प्लाज्मा डोनेट किया है. कुछ समय पहले ही धर्मेंद्र प्रधान कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद डॉक्टरों की सलाह व उपचार के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने कार्य में वापस लौट आए. लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने लगे आने की अपील, इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोरोना उपचार के बाद स्वस्थ्य हुए लोगों से अपनी एंटीबॉडीज (प्लाज्मा डोनेट) करने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा इससे एक ओर हम कई जिंदगियां बचा सकते हैं वहीं यह हमारे समाज के प्रति दायित्व को निभाने का भी अवसर है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago