पॉलिटिक्स

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने बुलेट चला कर योगी के लिए वोट मांगा


Bharat varta desk: भाजपा के सभी बड़े दिग्गजों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए गोरखपुर में झंडा गाड़ दिया है। देश के प्रमुख राजनेता यह कैंप कर रहे हैं और योगी आदित्यनाथ के पक्ष में लोगों के बीच घूम रहे हैं। इस क्रम में केंद्र सरकार के युवा मंत्री अनुराग ठाकुर और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में वोटरों को गोलबंद करने में पूरी ताकत झोंक दी है। आज दोनों नेताओं ने बुलेट पर चढ़कर जनसंपर्क अभियान चलाया। केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर बुलेट चला रहे थे और संजय मयूख उनके पीछे बैठे हुए थे। उनके साथ और कई कार्यकर्ता बाइक चला रहे थे।

अनुराग बोले – गोरखनाथ का यह लाल, अपराधियों का बन गया है काल

गोरखपुर में दूरदर्शन के कानक्लेव में पूर्वांचल की धरती क्या खिलाएगी कमल विषय पर आयोजित सत्र में केंद्रीय सूचना और प्रसार मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। कहा कि प्रदेश में योगी के डर से गुंडे और माफिया थर-थर कांप रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में हमने गुंडा, माफिया और अपराधी मुक्त उत्तर प्रदेश किया है। मुजफ्फरनगर से मऊ तक के दंगे करने वालों की सफाई की है।
उन्होंने कहा कि बसपा-सपा के समय में अपराधियों-माफिया को सरकार का संरक्षण मिलता था। वे सरकारी भूमि पर कब्जा करते थे। आज बुल्डोजर चलाकर उन्हें खाली कराकर उस पर विवि बनाया जाता है। जमीन मिलता है तो गरीबों का मकान बनाया जाता है। यह बदलाव है।

संजय मयूख बोले-मोदी- साह और योगी की लहर
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में
मोदी- साह और योगी की लहर है। यहां एक बार फिर कमल खिलने जा रहा है। तीनों नेताओं की करिश्माई व्यक्तित्व के प्रकाश में उत्तर प्रदेश में माफिया राज के कब्र पर विकास की इबारत खड़ी हो गई है। यह चुनाव अपराध के खात्मे और विकास के बहुआयामी प्रयासों के अभियान पर मुहर लगाएगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

16 minutes ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago