बड़ी खबर

केंद्रीय टीम ने नवगछिया, भागलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

Bharat Varta desk: बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति का जायजा लेने के लिए बिहार आई केंद्र की छह सदस्यीय टीम ने मंगलवार को नवगछिया ,खगड़िया इलाकों के बाद प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। सोमवार को गृह मंत्रालय के अधिकारी आरके सिंह के नेतृत्व में यह टीम पटना पहुंची। टीम ने सचिवालय के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद दरभंगा और समस्तीपुर के बाढ़ क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया था। आज यह टीम भागलपुर में बाढ़ क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण के बाद टीम स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ क्षति का आकलन करेगी। इस मौके पर भागलपुर के कमिश्नर, डीएम और दूसरे सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।


बताया जा रहा है कि बिहार सरकार ने बिहार सरकार ने बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केन्द्र से 3763 करोड़ रुपये की सहायता की मांग की है। सहायता की यह मांग नुकसान के प्रारंभिक आकलन के आधार पर की गई है। बरसात का मौसम अभी 20 दिन बाकी है लिहाजा मांग की गई राशि अभी और बढ़ सकती है। टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय टीम बाढ़ से हुए नुकसान पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर गृह मंत्रालय को सौंपेगी, जिसके आधार पर केंद्र बिहार के लिए पैकेज का ऐलान कर सकता है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

6 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

6 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago