Categories: शख्सियत

कृषि मंत्री पत्रलेख बोले- सच्चे अर्थों में शिक्षक थे अनिरुद्ध मिश्र, निधन पर जताया शोक,रेलयात्री संघ ने बड़ी क्षति बताया

Bharat Varta Desk : झारखंड के पाकुड़ जिला के महेशपुर के जाने-माने शिक्षक और समाजसेवी पंडित अनिरुद्ध प्रसाद मिश्र के निधन पर झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शोक जताया है। वह 90 साल के थे। उनके बेटे पीके मिश्र दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) के पद पर तैनात हैं जिन्होंने आसनसोल, मालदा और अलीपुरद्वार डिवीजन के डीआरएम के रूप में अपनी अपूर्व सेवा दी है। पंडित मिश्रा ने सात दशकों तक अपने ज्ञान और संस्कार से समाज को आलोकित किया है। महेशपुर के सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक और विद्वान शिक्षक के रूप में सेवा देने के अलावे अवकाश प्राप्ति के बाद भी उन्होंने समाज के वंचित बच्चों को अपने ज्ञान से अनुप्राणित किया। वे सच्चे अर्थों में शिक्षक थे। कमजोर और दलित समाज के, आदिवासी समाज के बीच भी उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सेवा का कार्य किया।
केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा कि पंडित मिश्र शिक्षा जगत के एक महत्वपूर्ण शख्सियत थे और सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी बेहद पहचान थी। उनके निधन से सामाजिक और शिक्षा जगत को क्षति हुई है। विष्णु खेतान ने पंडित मिश्र के बेटे और रेल अधिकारी व अन्य शोक संतप्त परिवार के लोगों से मिलकर उन्हें संतावना दी।
जिला बाल संरक्षण समिति के सदस्य और सामाजिक संस्था कौशल ज्योति के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि सुदूर आदिवासी इलाकों में शिक्षा के प्रचार प्रसार में पंडित अनिरुद्ध मिश्रा ने कई काम किए। उनके बेटे पीके मिश्रा जी मालदा के डीआरएम के रूप में अपने उत्कृष्ट कार्यो के कारण बहुचर्चित हुए। वह कौशल्या ज्योति के पंचवटी लगाओ अभियान में भी शामिल हुए और पंचवटी के पौधों का रोपण किया था।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

5 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago