बड़ी खबर

कुमार विश्वास को मिली वाई श्रेणी सुरक्षा , सीआरपीएफ के कमांडो होंगे तैनात


Bharat varta desk: केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के 11 जवान तैनात रहेंगे। केंद्र सरकार ने आप के संस्थापक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद यह कदम उठाया है। खुफिया एजेंसियों ने उनके ऊपर संभावित हमले के खतरे के बारे में केंद्र सरकार को आगाह किया है। यह बता दें कि कुमार विश्वास ने दावा किया था कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम या खालिस्तान के पीएम बनने का ख्वाब देखते हैं। कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा था, “उन्होंने (केजरीवाल) एक बार मुझसे कहा था कि वे पंजाब के सीएम या खालिस्तान के पीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं।”पंजाब में विधानसभा का चुनाव हो रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

5 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

7 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago