पार्टी के 95वें स्थापना दिवस पर रांची में समारोह
रांची संवाददाता: भाकपा के वरीय नेता सह चिकित्सक डॉ. आर पी चौधरी ने कहा कि भाकपा के विस्तार से जनता की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और उसके कमजोर पड़ने से पूंजीवाद को मजबूत करने वाली ताकतें देश में सर चढ़ कर बोलती है। यही देश का इतिहास बताता है। वे आज भाकपा राज्य कार्यालय सभागार में पार्टी के 95वें स्थापना दिवस पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी का संघर्ष आज के दौर में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी से देश के संविधान और मजदूर किसान की हिफाजत होगी। इस मौके पर अधिवक्ता उषा श्रीवास्तव व मजदूर नेता लालदेव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए राज्य परिषद सदस्य बाबू लाल झा ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाकपा का जन्म संघर्ष से हुआ है और संघर्ष ही इसका प्राणवायु है। इसकी विरासत भारत की आजादी संघर्ष का महत्वपूर्ण व यादगार हिस्सा है। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर हो रहे दमन और आज मनाये जा रहे धिक्कार दिवस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन देश में इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय लिखेगा। प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य महासचिव डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि हमें आज अपनी विरासत व परंपरा को फिर से जीवित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी को मजबूत करके आंदोलनों को गोलबन्द करना चाहिए। इस मौके पर पार्टी के वयोवृद्ध साथी कामरेड प्रदीप राय, कमाल अंसारी व शंभू प्रसाद लाला को सम्मानित किया गया। सभा को कलाम रशीदी, उमेश नज़ीर, मुफ़्ती मौलाना अब्दुल्ला अज़हर क़ासमी, मेहुल मृगेंद्र, लोकेश आनन्द, अनिकेत चौधरी, फ़रज़ाना फारूकी, छुम्मू उरांव, साहेब सिकन्दर, मनोज ठाकुर, वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
Bharat varta Desk सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने जेपीएससी-2 के पांच… Read More
Bharat varta Desk झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस… Read More
Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर… Read More
Bharat Varta Desk : राष्ट्रीय सगठन ने आज रांची में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। रांची… Read More
गंदगी के खिलाफ जारी है जंग, स्वच्छता के हैं चार रंग पटना, भारत वार्ता संवाददाता… Read More
Bharat varta Desk ह अपराधियों ने हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत फतह में एनटीपीसी के… Read More