
पटना संवाददाता
शनिवार को किसान आंदोलन के पक्ष में बनने वाली मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने की अपील महागठबंधन दल के नेताओं ने की है . प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इसकी तैयारी पर शुक्रवार को बैठक की जिसमें महागठबंधन दलों के सभी प्रमुख नेता शामिल हुए .तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा, कृषि कानून अन्नदाता ओं के लिए नहीं फंडदाताओं के लिए है . किसानों की जमीन पूंजीपतियों को देने की तैयारी केंद्र सरकार कर रही है.
इस बैठक के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि किसान आंदोलन के साथ महागठबंधन दल मजबूती से खड़े हैं. पूंजीपतियों के लिए कोलकाता और जवानों को आपस में लड़वा रही है. उन्होंने बिहार के किसानों को आंदोलन में आगे आने की अपील की.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण का विपक्षीदलों के द्वारा बहिष्कार यह दर्शाता है कि सरकार काला कानून थोपना चाहती है. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसानों के मुद्दे पर चुप हैं. बिहार में आधे दाम पर किसानों की फसलों की खरीद हो रही है.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More