
दिल्ली संवाददाता: गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद दिल्ली बॉर्डर के आसपास के लोग गुस्से में हैं. गुरुवार को स्थानीय लोगों ने सिंघु बॉर्डर पर पहुंचकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया है. वे किसान आंदोलन खत्म करने की मांग कर रहे हैं. दिल्ली बॉर्डर के आसपास के लोगों का कहना है कि उपद्रवियों ने जिस तरह 26 जनवरी के दिन किसानों के नाम पर लाल किले पर उत्पात मचाया गया वह देश को अपमानित करने वाला है. स्थानीय लोग किसानों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. कई जगह किसानों के तंबू को उखाड़ फेंका है. उन्होंने महापंचायत कर किसानों से कहा है कि जल्द से जल्द हाईवे को खाली करें.
किसान नेताओं को लुकआउट नोटिस, देश छोड़ने पर लगी रोक: गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के गाजीपुर सीमा स्थित तंबू के बाहर लुक आउट नोटिस चिपका दिया है. अब तक 2 दर्जन से अधिक नेताओं को नोटिस भेजकर यह बताने को कहा गया है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर हिंसा फैलाने में कौन-कौन लोग शामिल थे. सभी नेताओं को 3 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है. इन नेताओं को पासपोर्ट जमा करने और देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More