किसान आंदोलन के उपद्रव पर गृह मंत्रालय में बैठक, अमित शाह ने ली रिपोर्ट


पटना संवाददाता, किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुए उत्पात के बाद गृह मंत्रालय में आला अफसरों की विशेष बैठक हुई है. इसमें जुटे अफसरों ने आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव और उसके विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया. इतनी सुरक्षा और सतर्कता के बाद भी आंदोलन में शामिल लोगों ने दिल्ली में काफी उपद्रव मचाया. कई जगह हिंसा हुई. एक व्यक्ति भी मारा गया है. कई लोग और पुलिसवाले घायल हुए हैं. किसानों ने लाल किले पर पहुंचकर अपना झंडा लहरा दिया. दिल्ली बॉर्डर से लाल किले तक पहुंचने के दौरान किसानों ने पूरी दिल्ली को अस्त-व्यस्त कर डाला. इस दौरान पुलिस ने कई जगह आंसू गैस के गोले छोड़े. लाठियां चलाई मगर किसानों के उपद्रव को काबू नहीं किया जा सका. कई मेट्रो स्टेशनों को बंद करना पड़ा. गृह विभाग के अधिकारियों की बैठक में इन सारे बिंदुओं पर चर्चा हुई है. केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की सुरक्षा व्यवस्था के समन्वय को लेकर भी बात हुई. पूरी स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने रिपोर्ट ली है. आंदोलन को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था पर भी बैठक में बात की गई. बैठक में बनाई गई रणनीतियों की जानकारी आला अफसर गृह मंत्री को दे रहे हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago