बड़ी खबर

किशनगंज थानाध्यक्ष को छोड़कर भाग गए थे पुलिसकर्मी , सर्किल इंस्पेक्टर समेत सात सस्पेंड


पटना भारत वार्ता संवाददाता: किशनगंज के दिवंगत थाना प्रभारी अश्वनी कुमार को जब लुटेरों के समर्थन में भीड़ ने घेर लिया तो उनके साथ गए पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए . सीनियर पुलिस अधिकारियों की छानबीन में जब यह बात आई तो सर्किल इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि 10 अप्रैल को उत्तर दिनाजपुर जिले के पंतापारा इलाके में वाहन लुटेरा गिरोह को गिरफ्तार करने के लिए किशनगंज नगर थाना की पुलिस गई थी. वहां के ग्रामीणों ने लुटेरों के समर्थन में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और नगर थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी. थानाध्यक्ष के साथ गए पुलिसकर्मियों पर यह आरोप लगा है कि वे थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार को भीड़ में अकेला छोड़कर पंतापारा से भाग गए थे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सीएम नीतीश के समृद्ध यात्रा के दौरान विस्फोट, एक की मौत

Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More

2 days ago

आईएएस संजीव दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर

Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More

2 days ago

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More

4 days ago

कर्नाटक के डीजी सस्पेंड

Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में नई ट्रेनों को झंडी दिखलाई

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More

6 days ago

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 को

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More

1 week ago