ब्रेकिंग न्यूज़

कार्यकर्ताओं से वन टू वन मिले मुख्यमंत्री, जानिए किसने क्या मांगा


पटना संवाददाता
बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले. करीब एक सौ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वन टू वन मुख्यमंत्री से मुलाकात की. सीएम का पहले से कार्यालय आना तय था लिहाजा पहले से तय था कि कौन-कौन और कितने लोग उनसे मिलेंगे . किसी ने विधान परिषद तक पहुंचने की अपनी इच्छा जाहिर की तो कोई मुख्यमंत्री से इसलिए मिला ताकि बोर्ड और निगम के महत्वपूर्ण पदों पर उनका एडजस्टमेंट हो जाए. कई

कार्यकर्ताओं ने अपनी आर्थिक स्थिति का भी रोना मुख्यमंत्री के सामने रोया. कई सदस्यों ने बीमारी के इलाज में मदद मांगी. बिहार भोजपुरी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष, , जदयू के बक्सर लोकसभा प्रभारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ चंद्र भूषण राय ने बताया कि मुख्यमंत्री वन टू वन कार्यकर्ताओं से मिले. उनका कुशलक्षेम पूछा. कई लोगों ने पार्टी और संगठन के संबंध में भी अपने सुझाव दिए. डॉक्टर राय ने बताया कि वे आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने गए थे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

5 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

6 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

2 weeks ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 weeks ago