देश दुनिया

काबुल के यूनिवर्सिटी में आतंकी हमला, 19 की मौत

नई दिल्ली: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सोमवार को एक आतंकवादी हमले से दहल गई। काबुल विश्वविद्यालय में हुए आतंक हमले में अब तक कम से कम 19 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 40 के अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक काबुल विश्वविद्यालय के पास कुछ बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी। हमले के बाद काबुल विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी है। पूरे कैंपस को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है, परिसर के अंदर से लगातार गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला उस समय हुआ जब अफगान और ईरानी अधिकारी विश्वविद्यालय में एक पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे थे। काबुल विश्वविद्यालय में आतंकवादी हमले की पुष्टि करते हुए अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने कहा कि बंदूकधारियों के एक ग्रुप ने सोमवार दोपहर यूनिवर्सिटी के कैंपस में गोलीबारी की। सुरक्षबलों के साथ उनकी मुठभेड़ जारी है, स्थिति को काबू करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के परिसर में अफगान स्पेशल फोर्स और विदेशी कमांडों की एक टीम पहुंची है, पिछले कई घंटों से हमलावरों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। हमले के बाद से ही काबुल विश्वविद्यालय के लिए जाने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है। चश्मदीद द्वारा स्थानीय मीडिया को दिए बयान के अनुसार हमलावर एक कक्षा में घुसे जहां उन्होंने छात्रों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में कई छात्र मारे गए हैं वहीं बहुत से घायल हुए हैं। आतंकियों की धड़पकड़ के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

Kumar Gaurav

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

1 day ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago