ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन किया

बिहार प्रदेश कांग्रेस की ओर से 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर शहीदों को नमन किया गया। बिहार की राजधानी पटना में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान शहीद होने वाले बिहार के महान शहीदों की मूर्तियों पर कांग्रेस के नेताओं ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ने कहा कि हमारे पूर्वजों की शहादत के कारण हमारा देश आजाद हुआ। हम उनके त्याग और उत्सर्ग से प्रेरणा ग्रहण करें, उनके आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

क्रांतिकारियों की जीवनी से प्रेरणा ग्रहण करें युवा-ललन

इस मौके पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि सबसे जरूरी यह है कि देश की नई पीढ़ी को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सच्चा इतिहास पढ़ाया जाए। आज इतिहास को तोड़ने मरोड़ने की साजिश चल रही है। इतिहास को बदला जा रहा है। नई पीढ़ी को इतिहास की गलत व्याख्या बताई जा रही है लेकिन नई पीढ़ी को यह चाहिए कि वह आजादी के सेनानायक की जीवनी को पढ़ें और उनसे प्रेरणा ग्रहण करें। जाति, धर्म से ऊपर उठकर राजनीति होनी चाहिए, देश को आजाद करने वाले महान क्रांतिकारियों ने यही सपना देखा था। कॉन्ग्रेस समाज और देश को जोड़ने वाली राजनीति करती है।

<amp-carousel width="6

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

7 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 weeks ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 weeks ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago