
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सियासत गर्म है। इस बीच कांग्रेस और राजद के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अब महागठबंधन में नहीं है। राजद ने महागठबंधन को तोड़ दिया है। राजद ने हमारे हिस्से के सीट कुशेश्वरस्थान को हमसे छीन लिया है। ऐसे में कांग्रेस को अब राजद के साथ गठबंधन रखना भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब अपने आप की ताकत पर खड़ी होगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर लड़ेंगे।
कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने शुक्रवार को जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव से भी मुलाकात की। पप्पू यादव से मुलाकात के बाद भक्तचरण दास ने यह बयान दिया कि कांग्रेस अब राजद के साथ महागठबंधन में नहीं है। इस मुलाकात के बाद पूर्व सांसद पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपचुनाव में तारापुर और कुशेश्वरस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया। बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने पत्र लिखकर पप्पू यादव से समर्थन मांगा था।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More