
पटना संवाददाता: रूपेश हत्याकांड के बाद मची राजनीतिक खलबली के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने सवाल किया कि कहां है प्रधानमंत्री जी ,कहां गायब हैं? बिहार आकर कार्रवाई क्यों नहीं करते? उन्होंने कहा कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री ने कहा था कि बिहार की महिलाएं छठ की चिंता नहीं करें उनका बेटा दिल्ली में बैठा है. मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि रुपेश के घर के लोग अब छठ कैसे करेंगे? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सलेक्टेड और नॉमिनेटेड सीएम है. ये थक चुके हैं. इनसे बिहार नहीं संभल रहा है. जहां देखिए अपराधी पर अपराध हो रहे हैं.
गृह विभाग छोड़ क्यों नहीं रहे ?
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहिए था. एक तो गलत ढंग से मुख्यमंत्री बने हैं. वह गृह विभाग छोड़ क्यों नहीं देते हैं?
तेजस्वी ने यह भी कहा कि चुनाव के समय जंगलराज के युवराज को खोज रहे थे भाजपा के लोग. अब मैं पूछ रहा हूं कि महाजंगलराज के महाराजा कौन हैं, कहां हैं?
भाजपा के उपमुख्यमंत्री और मंत्री क्या कर रहे हैं?
उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार से सवाल पूछ रहा है और हास्यास्पद यह है कि भाजपा भी सरकार से बढ़ते अपराध पर सवाल पूछ रही है? तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के दो-दो उपमुख्यमंत्री और सरकार में शामिल मंत्री क्या कर रहे हैं?
सीएम आवास से 2 किमी पर घटना
तेजस्वी ने कहा कि घटनास्थल पीएम आवास से मुश्किल से 2 किलोमीटर की दूरी पर है. रूपेश को मारने के लिए कई अपराधी आए और 15 राउंड से अधिक फायरिंग की और चलते बने- यह क्या है? तेजस्वी ने कहां कि मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि जितनी ऊर्जा अपराध और भ्रष्टाचार की खबरों को मीडिया में दबाने में लगाते हैं, उतनी उर्जा अपराध के नियंत्रण में लगाते तो शायद अपराध नहीं होते.
पैसे पर ट्रांसफर- पोस्टिंग
तेजस्वी ने अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह सब जानते हैं कि पैसे पर ट्रांसफर पोस्टिंग हो रहा है . आरसीपी टैक्स लग रहा है. भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं होती है.
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More