
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनाव के प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि उनकी पार्टी के उम्मीदवारों का शानदार प्रदर्शन होगा. उन्होंने जगह-जगह चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोग भाजपा के साथ आएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के साथ-साथ कश्मीर में भी विकासकी बात लिखी जा रही है. उन्होंने जगह-जगह लोगों को संबोधित करते हुए आतंकवाद और पाकिस्तान पर लगातार हमले किए. उन्होंने कहा कि मुसलमान भाग्यशाली है कि भारत जैसे मुल्क में रह रहे हैं. जहां अमन चैन के साथ साथ सम्मान के साथ रहने की आजादी है. विश्व के कई देशों में आतंकवाद के बढ़ते आतंक पर उन्होंने चिंता जताई . उन्होंने कहा कि भारत के साथ में कश्मीर में बदलाव की बयार बह रही है. दक्षिण कश्मीर जो आतंकवाद से त्रस्त था, वहां भी बीजेपी का झंडा लहरा रहा है. कहा कि निश्चित तौर पर जम्मू कश्मीर के निकाय चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत हासिल करेगी. जम्मू कश्मीर की जनता राष्ट्रहित में अपने मत का प्रयोग करेगी.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More