
पटना संवाददाता
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि कश्मीर झांकी है बंगाल का चुनाव अभी बाकी है. उन्होंने कहा कि कश्मीर के उन इलाकों में भी इस बार फूल खिले हैं जहां की उम्मीद नहीं थी. अब बंगाल चुनाव जीतना है. वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लोग नाराज हैं . वहां के लोग अब भाजपा की ओर आ रहे हैं. कभी मां ,मनुष्य और माटी की बात करने वाली ममता बनर्जी अब गोली, बम और बंदूक की बात कर रही है. इस बार उनकी हार तय है. शाहनवाज ने कश्मीर चुनाव प्रचार के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया. उन्होंने कहा कि कश्मीर के चुनाव परिणाम से यह संदेश गया है कि देश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक केवल कमल फूल ही फूल खिल गए हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू -कश्मीर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया है. उन्होंने वहां आतंकवाद को पूरी तरह नकार दिया है. बता दें कि शाहनवाज हुसैन को पार्टी ने अनुराग सिंह ठाकुर के साथ कश्मीर चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया था. शाहनवाज ने कई दुर्गम इलाकों में जाकर भी पार्टी का प्रचार किया और सभाएं आयोजित की. इसके लिए उन्हें पटना के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के मीडिया सेल की ओर से सम्मानित किया गया.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More