
पटना, भारत वार्ता संवाददाता
कल पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक है. उसके ठीक एक दिन पहले आज मांझी ने राजद नेता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की शादी को सालगिरह पर बधाई देकर बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है.
ट्वीट पर ट्वीट
वैसे पिछले कुछ दिनों से जीतन राम मांझी कुछ वैसे ट्वीट पर ट्वीट दागे जा रहे हैं जिससे यह पता नहीं चल रहा है कि वह सरकार के सहयोगी दल है या विपक्षी दल हैं? इस बीच उन्होंने 2 जून को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है जिसको काफी अहम माना जा रहा है. इस बीच अभी चर्चा शुरू हो गई है कि कहीं हम एनडीए को को छोड़कर महागठबंधन के साथ तो नहीं चला जाएगा. पिछले दिनों वीआईपी पार्टी के नेता और मंत्री मुकेश सहनी जब जीतन राम माझी से मिलने गए तो यह चर्चा और भी तेज हो गई.
बधाई के मायने
इसी क्रम में जब पूर्व सीएम माझी ने लालू और राबड़ी देवी की शादी की सालगिरह पर आज उन्हें खुशहाल रहने की शुभकामना देकर एनडीए में हलचल बढ़ा दिया है. इस बधाई के राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे हैं.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More