स्वास्थ्य

कल से बिहार में कोरोना टीकाकरण का दूसरा अभियान , दो लाख लोगों का निबंधन

हेल्थ रिपोर्टर
कोरोना टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण कल यानी 6 फरवरी से शुरू होगा. इसमें फ्रंटलाइन वर्कर को टीके लगेंगे . इस बीच आज यानी 5 फरवरी तक स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगवाने का अंतिम दिन है . दूसरे चरण के लिए तैयारी पूरी की जा रही है .
स्वास्थ विभाग के सूत्रों ने बताया कि 7 फरवरी तक दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए निबंधन कराया जा सकेगा. अभी तक दो लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर का निबंधन दूसरे चरण के लिए किया जा चुका है. पहले चरण में लक्ष्य से मात्र 50 फ़ीसदी टीकाकरण हुआ है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने जानकारी दी है कि अभी राज्य में 11 लाख टीके के डोज उपलब्ध है. वही अभी तक 263000 से अधिक लोगों को टीके पड़ चुके हैं. स्वास्थ विभाग की ओर से बताया गया है कि दूसरे चरण में पुलिसकर्मी, होमगार्ड कर्मी, नगर निगम कर्मी, सैनिक, रेलवे, स्वास्थ्य शोध, ऊर्जा, मानव संसाधन आदि विभागों के लोगों को टीके पड़ेंगे. बिहार में 16 जनवरी से कोरोना टीका करण का महाभियान शुरू किया गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

12 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago