बड़ी खबर

कल के हंगामे के बाद आज प्रधानमंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक


Bhaat varta desk:
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जमाने से चली आ रही परंपरा कल टूट गई जब विपक्ष के हंगामे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवनियुक्त मंत्रियों का परिचय सदन से नहीं करवा सके।
मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए इतना हंगामा किया कि लोकसभा को दो बार और राज्यसभा को तीन बार स्थगित करना पड़ा। अंत में दोनों सदनों की कार्यवाही को पूरी तरह स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 6 बजे सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सदन के गरिमा में संचालन और कोरोनावायरस की तीसरी लहर से निपटने के लिए देश में की जा रही तैयारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

52 minutes ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योगमय हुआ देश, कोलकाता में पीएम मोदी, बोले- ‘लोगों को जोड़ना योग की ताकत’

Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More

2 days ago

BPSC की टॉपर बनी श्रद्धा पांडेय

Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच के आदेश

Bharat varta Desk बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर से… Read More

3 days ago

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस- आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का भी ट्रांसफर

Bharat varta Desk पटना, विशेष संवाददाता बिहार सरकार ने गुरुवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… Read More

4 days ago