
Bharat Varta Desk: मुंगेर जिले के कल्याणपुर गांव में कल यानी धनतेरस को सबसे बड़ी दिवाली मनाने की तैयारी है। यहां कल शाम को एक साथ पांच लाख दीये जलाए जाएंगे। कल्याणपुर यूथ क्लब इस आयोजन को कोऑर्डिनेट कर रहा है। प्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक डॉ नीतीश दुबे इस आयोजन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। दीपकोत्सव का मुख्य आयोजन कल्याणपुर मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में होगा। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में साक्षात मां दुर्गा विराजती हैं। बुधवार की शाम 5:30 बजे एक साथ पांच लाख दीप से मां का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके पहले भी दिवाली के मौके पर कल्याणपुर में अद्भुत दिवाली का आयोजन किया गया था।
अश्विनी चौबे और ललन सिंह करेंगे शुभारंभ
इस बार दीपोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और मुंगेर के सांसद व जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दिल्ली से करेंगे। दीपोत्सव का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
दीपोत्सव की तैयारी में पूरा गांव जुटा हुआ है। दीया रखने और उसमें बाती व तेल डालने का काम चल रहा है। डॉ नीतीश दुबे ने बताया कि मां दुर्गा की प्रेरणा से और उनके द्वारा प्रदत ऊर्जा से वे इस तरह का विशाल आयोजन करते हैं। इस अद्भुत दिवाली को देखने के लिए दूरदराज के लोग कल कल्याणपुर गांव पहुंचेंगे।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More